फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऊधम सिंह के बलिदान को किया नमन

Sat, 01 Aug 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बलिदानी ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समाज के लोग। आयोजक
विज्ञापन
व्यासपुर। कपालमोचन स्थित शहीद ऊधम सिंह कांबोज धर्मशाला में शुक्रवार को महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह का 86वां शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान को नमन किया। कांबोज धर्मशाला के प्रधान पवन कुमार कांबोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के निर्दोष शहीदों का बदला लेकर अंग्रेजी हुकूमत को यह संदेश दिया कि भारतवासी अपने स्वाभिमान और आजादी की रक्षा के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, हरि सिंह, राम पाल, राज कुमार, मान सिंह, धर्म सिंह, अमित, जगमाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें