हवन के दौरान मौजूद आर्य समाज के सदस्य। संस्था
प्रतापनगर। आर्य समाज प्रताप नगर की ओर से गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस और स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हवन किया गया। आर्य पवन कुमार और आर्य ममता ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करवाया। इस दौरान आर्य पवन गुप्ता ने चारों साहिबजादों की शहादत का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शुद्धि आंदोलन के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान आर्य कल्याण सिंह, रजत, वंश, प्रीतम सिंह, नरेश, राजेश, अनिल और वीरेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद