कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे समाज के लोग। स्वयं
यमुनानगर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल वैश्य सम्मेलन सभा यमुनानगर की ओर से रेलवे स्टेशन स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों और महिला मंडल की सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। समापन पर लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके सभा के जिलाध्यक्ष कश्मीरी लाल बंसल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अश्विनी अग्रवाल, पूर्व प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक रामनिवास गर्ग, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवकांत मंगला, जिला महासचिव विनोद सिंगला और कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद