फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवान वाल्मीकि को किया नमन

Mon, 26 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि जी को नमन करते अध्यापक। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल में रविवार को शहीद भगत सिंह मोर्चा की ओर से भगवान वाल्मीकि का प्रकट मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान वाल्मीकि जी को नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के महान ऋषि और रामायण के रचयिता के रूप में पूजनीय हैं। उनका जीवन ज्ञान, तपस्या, आत्मपरिवर्तन और मानवता की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं समाज को सदाचार, समानता, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें