शिक्षा मंत्री कंवरपाल को चैक सौंपते हुए पैक्स चेयरमैन रामजतन डमौली।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर पैक्स चेयरमैन रामजतन डमौली ने एक लाख 51 हजार रुपए का चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए हरियाणा शिक्षा मंत्री कंवर पाल को भेंट किया। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को हरियाणा मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड में यथासंभव योगदान करना चाहिए। इस मौके पर निशचल चौधरी, निकुंज गर्ग व कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।