फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रामा सेंटर में लगेगी ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइप लाइन

Fri, 08 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवीनीकरण के बाद ट्रामा सेंटर पर लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में अब ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक ट्रामा सेंटर भवन में इन दोनों जरूरी लाइनों का अभाव था, जिस कारण गंभीर मरीजों के उपचार में कई तरह की दिक्कतें सामने आती थीं।
ऑक्सीजन पाइपलाइन लगने से आपातकालीन सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। क्योंकि इमरजेंसी में ऑक्सीजन व वेक्यूम पाइप लाइन का होना बहुत जरूरी है। ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइप लाइन लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इस कार्य पर करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पाइप लाइन लगने के बाद मरीजों को प्रत्येक बेड तक सीधे ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही गंभीर मरीजों के इलाज के दौरान उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन में भी आसानी होगी। अवगत हो कि करीब 15 साल पुराने ट्रामा सेंटर भवन के ग्राउंड फ्लोर का नवीनीकरण लगभग 82 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से यहां नई टाइलें लगाई गई हैं। पुराने दरवाजों को बदला गया है तथा शौचालयों का भी नवीनीकरण कराया गया है। इसके अलावा भवन में पेंटिंग और दीवारों में बदलाव किए गए हैं। छत में फॉल सिलिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है।
हालांकि अभी इलेक्ट्रिक फिटिंग और कुछ अन्य तकनीकी सुविधाओं का काम बाकी है। नवीनीकरण कार्य के चलते जून 2024 में ट्रामा सेंटर को अस्थायी रूप से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के ब्लॉक-ए में शिफ्ट किया गया था। पहले ट्रामा सेंटर दो मंजिला भवन में संचालित होता था, लेकिन फिलहाल यह अस्पताल के एक छोटे से हॉल में सीमित होकर रह गया है।
विज्ञापन

नई ऑक्सीजन और वैक्यूम पाइपलाइन शुरू होने के बाद ट्रामा सेंटर की आपात सेवाएं पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और व्यवस्थित हो सकेंगी। जल्द ही ऑक्सीजन लाइन लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।- डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें