फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादल छाए, तापमान घटा, उमस ने बढ़ा दी बेचैनी

Tue, 30 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर शहर में सोमवार को दोपहर से समय उमड़े बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार को भी गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और धूप लगभग गायब हो गई, लेकिन इसके बावजूद मौसम में नमी बढ़ने से उमस और अधिक महसूस हुई।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान घटकर 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान में कमी आने के बावजूद वातावरण में नमी बढ़ने और न्यूनतम तापमान अधिक रहने के कारण लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

रात के समय भी गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। रविवार शाम को व्यासपुर, सरस्वतीनगर और साढौरा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई थी। लोगों को उम्मीद थी कि इससे मौसम सुहावना होगा, लेकिन बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और ज्यादा हो गई। सोमवार को पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर रहे। घरों के साथ-साथ बाजारों और कार्यालयों में भी लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए।
गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कई इलाकों में बार-बार बिजली जाने से कूलर और पंखे बंद हो रहे हैं, जिससे लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। 28 जून को जिले में बिजली की एक करोड़ तीन लाख 71 हजार यूनिट की खपत हुई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

आज से मानसून सक्रिय होने के आसार : डॉ. अजीत
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार से जिले में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें