फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छता पखवाड़े की रूपरेखा तय

Wed, 04 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 21 जून तक नगर निगम की स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार करने को मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन ने सफाई निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए, जहां बहुत अधिक गंदगी है, वहां पहले सफाई की जाए।
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक सफाई होगी। बैठक में सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य सफाई निरीक्षक नैन ने बताया कि स्वच्छता पखवाडा के तहत रोजाना नईगतिविधियां चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जहां सफाई कर्मचारियों के साथ नागरिकों ने अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की शपथ ली। वहीं मंगलवार को निगम द्वारा बाजारों में जाकर लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए और उन्हें पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने वार्ड में रोजाना विशेष सफाई अभियान चलाकर ऐसे स्थानों की सफाई करें, जहां गंदगी अधिक है।
विज्ञापन

इसके अलावा जहां बहुत कम सफाई की जाती है, ऐसे स्थानों की चमकाया जाए। इसके लिए वहां के स्थानीय नागरिकों को भी अपने साथ लेकर स्वच्छता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि हम स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और उसके लिए समय देंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें