फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण करने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। ताकि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से सड़कों पर जाम न लगे और राहगीरों व वाहन चालकों को सड़कों से निकलने में परेशानी का सामना न करना पड़े। निगम की टीमें जहां गांधीगिरी अपनाकर दुकानदारों को समझा रही है, वहीं नियमित कार्रवाई भी की जा रही है। बुधवार को जहां जगाधरी के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों को जागरूक किया गया, इसी कड़ी में एसआई गोविंद शर्मा की टीम ने यमुनानगर जोन में रेलवे रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में हडकंप मच गया। निगम कर्मियों ने सड़क पर रखा सामान उठाकर निगम के वाहन में लोड कर जब्त किया। हालांकि अधिकतर दुकानदारों ने निगम की टीम को देखकर अपना सामान दुकानों के अंदर रख लिया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने के प्रति समझाया।
विज्ञापन

निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर जगाधरी जोन में सीएसआई हरजीत सिंह व यमुनानगर जोन में सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा, एएसआई सतबीर सिंह, एएसआई कृष्ण राणा, धर्मवीर, राकेश व होमगार्ड के जवानों की टीम ने रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंची और दोनों तरफ से सड़क पर किया गया अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान निगम की टीम ने सड़क पर रखे बेंच, स्टॉल व टेंट को हटाना शुरू किया। निगम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निगम की टीम को आता देख दुकानदार स्वयं ही अपना सामान दुकानों के अंदर रखने लगे। इस दौरान निगम की टीम ने शहीद भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई जगह दुकानदारों ने टेंट लगाकर स्टॉल लगाए हुए थे। जो कई जगह सड़क पर फड़ियां लगाकर सामान बेचा जा रहा था। जैसे ही निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इस दौरान निगम की टीम को जो भी सामान सड़क पर मिला, उसे उठाकर निगम के वाहन में लोड करवाया गया। निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा ने इस दौरान दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के प्रति समझाया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण करने से आमजन को निकलने में परेशानी होती है। अतिक्रमण से सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है। त्योहारी सीजन में कुछ दुकानदार सड़कों पर टेंट व स्टॉल लगाकर सामान रख लेते है। ऐसा करने से सड़क पर जाम लग जाता है। उन्होंने वाहन चालकों से भी सड़कों पर वाहन पार्क न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें