फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रैली निकाल नशा न करने के लिए किया प्रेरित

Sat, 18 Jul 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय स्कूल में पौधरोपण के दौरान मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में शनिवार को भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से पौधरोपण व नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा नीलम, शिक्षाविद् अशोक धीमान, संदीप कुमार, वेदपाल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्त समाज को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य अजय कुमार धीमान, उप-प्राचार्य डॉ. राजीव ग्रोवर, एसएमसी प्रधान नीलम ने नशा विरोधी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डॉ. राकेश मल्होत्रा, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें