गांव रटौली में हवन के दौरान आहुतियां डालते ग्रामीण। आयोजक
- फोटो : 1
यमुनानगर। सावन के उपलक्ष्य में गांव रटौली स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए पूजन, हवन व भंडारा करवाया गया। सेवादार नंदलाल और रविंद्र सिंह ने बताया कि पंडित जगदीश प्रसाद ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन और हवन करवाया। ग्रामीणों ने हवन में आहुति देकर भगवान शिव से परिवारों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पंडित जगदीश प्रसाद ने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इस दौरान चरण सिंह, राजेश कुमार, सेठी, रामपाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद