फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रिक बसें किमी स्कीम में चलाने का विरोध

Wed, 31 Jan 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले विभिन्न यूनियनों से जुड़े रोडवेज कर्मियों की यमुनानगर बस स्टैंड पर बैठक हुई। इसमें किमी. स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर रोष जताया गया। इस फैसले के विरोध में नारेबाजी की।
अगुवाई विभिन्न यूनियनों के प्रधान राजिंद्र कांबोज, महिपाल सौदे, मुकेश पोसवाल, जगजीत सिंह ने की। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि किमी स्कीम के तहत शहर में चलाई गई पांच इलेक्ट्रिक बसों से हरियाणा रोडवेज को नुकसान होगा। ये बसें 61 रुपये प्रति किमी के हिसाब से आई हैं। यह सभी बसें प्राइवेट लिमिटेड फर्म की ओर से चलाई जाएंगी। आरोप है कि इन बसों के चलने से प्राइवेट लिमिटेड फर्म को फायदा होगा न कि रोडवेज को।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता नंदलाल कांबोज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की ओर से 24 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल की गई थी। ये हड़ताल सरकार द्वारा जो मांगें मानी गई थीं, उन्हें लागू न किए जाने पर की गई थी। लेकिन सरकार हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के नेताओं से बात नहीं करना चाहती। इस रोष में मोर्चा की राज्य स्तर पर 27 जनवरी को रोहतक में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी को हड़ताल की जाएगी।
राज्य नेता फूल कुमार कांबोज व मनिंदर सिंह ने कहा कि बैठक सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ है। सरकार ने मांगी हुई मांगें लागू नहीं की। जिससे कर्मचारियों में रोष है।बैठक के बाद मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक को मांगपत्र सौंपा। इसमें सरकार से उक्त मांगों को पूरा करने के अलावा यह भी मांग रखी कि महाप्रबंधक बातचीत से कर्मचारियों की डिपो स्तर की समस्याओं का समाधान करे। बैठक में यमुनानगर डिपो में स्थाई महाप्रबंधक न होने पर कर्मचारियों के रुके कामों का मुद्दा भी रखा गया।
विज्ञापन

इस पर सभी ने डिपो पर स्थाई तौर पर महाप्रबंधक नियुक्त करने की मांग रखी। इसके अलावा पदाधिकारियों ने बताया कि रोडवेज के चालकों, परिचालकों व कर्मशाला स्टाफ का अर्जित अवकाश कम करने को लेकर भी रोष है। साथ ही पांच साल का बोनस नहीं मिलने, एलटीसी भुगतान न होने, एक साल से टीए व ओवरटाइम भुगतान न होने, कर्मशाला में भर्ती न होने का भी रोडवेज कर्मियों को मलाल है। बैठक संचालन विभिन्न यूनियनों के सचिव राजेश कांबोज, प्रदीप शर्मा, संजीव सैनी, सुखबीर सिंह ने किया। मौके पर कमल कुमार, विपिन कांबोज, चंद्रपाल, धर्मेंद्र कादियान, बलिंद्र कांबोज, बृजभूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें