फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले का केवल एक दिन शेष

Sun, 29 Sep 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए मात्र एक दिन शेष है। यह विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। यदि अब दाखिला लेने से चूक जातेे हैं, तो शायद दोबारा मौका न मिले। चूंकि विभाग ने अभी तक इसे लेकर कोई रणनीति नहीं बनाई है। प्रदेश में विस चुनाव चल रहे हैं। स्टाफ कर्मचारियों की ड्यूटियां चुनाव में लगी हैं।
वहीं, आईटीआई में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में दाखिले की तिथि बढ़ना मुश्किल है। इसके चलते शनिवार को भी दाखिला संबंधी कोई कार्य नहीं हुआ। आईटीआई संस्थान में पूरी तरह छुट्टी रही। इससे पहले विभाग की ओर से छुट्टी के दिन भी संस्थान खोलकर दाखिले किए जा रहे थे। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 30 सितंबर दाखिले की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

शनिवार को छुट्टी के चलते दाखिले नहीं किए गए। वहीं, रविवार को आईटीआई बंद रहेगी। ऐसे में केवल एक दिन ही दाखिले के बचा है। यदि यह मौका विद्यार्थी चूक जाते हैं, तो शायद दोबारा मौका न मिल पाए। 30 सितंबर को आईटीआई की रिक्त कुल 32 सीटों के लिए प्रक्रिया की जाएगी। ओपन काउंसलिंग के दौरान नौ ट्रेड में कुल 32 सीटें खाली हैं। ब

जिले की सबसे पुरानी एवं बड़ी नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड्स हैँ। इस आईटीआई में कुल 32 ट्रेड्स करवाई जाती हैं। जिसकी कुल 83 यूनिट हैं। इन सभी ट्रेड्स और यूनिट में कुल 1348 सीटें हैं। जिसमें से 1316 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 32 सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा सीट फाउंड्रीमैन ड्यूल ट्रेड में खाली हैं। इस ट्रेड की एक चौथाई सीटें रिक्त हैं।
फाउंड्रीमैन ट्रेड में कुल 48 सीटें हैं, जिसमें से 36 पर दाखिले हो गए हैं। जिसके बाद इस ट्रेड की 12 सीटें खाली हैं। इसके बाद प्लंबर ट्रेड में ज्यादा सीटें खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 96 सीटें हैं, जिसमें से 88 पर दाखिले हो चुके हैं। इस ट्रेड में अब कुल आठ सीटें हैं। इसके अलावा टर्नर की 40 सीटों में से तीन सीटें खाली हैं। इसके अलावा टूल एंड डाई मेकर में दो, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग में एक, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस में दो, फीटर ट्रेड में दो, इलेक्ट्रोप्लेटर में एक और ड्राफ्टमैन में एक सीट खाली है।
विज्ञापन


आईटीआई में दाखिला लेने के लिए केवल एक दिन शेष है। शेड्यूल के अनुसार सोमवार को अंतिम दिन की दाखिला प्रक्रिया करवाई जाएगी। फिलहाल अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर कोई अधिसूचना नहीं दी गई है। नोडल आईटीआई में 1316 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जिसके बाद कुल 32 सीटें खाली हैं। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें