फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शिकायत देने पर एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए वन की टीम ने शहर पुलिस को झूठी शिकायत देने के मामले में लुधियाना निवासी सिमरण को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायत दी थी कि उसे दो युवकों ने गोली मार दी। जबकि गोली उससे खुद चली थी। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड में जिस हथियार से गोली चली थी। वह आरोपी से बरामद किया जाना है।
विज्ञापन

लुधियाना निवासी सिमरण ने शहर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह सरोजनी कॉलोनी में रह रहा है और कन्हैया चौक के पास सेठी हार्डवेयर की दुकान पर काम करता है। वह कमानी चौक पर शराब ठेके के सामने से अंडे लेकर सरोजनी कॉलोनी जा रहा था। जब वह कॉलोनी के मोड़ से मुडा तो एक कार में सवार युवकों ने उसे आवाज लगाई। इससे वह डर गया और अपनी बहन के घर न्यू हमीदा कॉलोनी की तरफ चल पड़ा। लक्ष्मी सिनेमा की दीवार के पास उसका दोस्त बाबा अपनी कार में बैठा हुआ था। वह वहां पर रुक कर उसके साथ बातचीत करने लग गया । कुछ देर बाद जब वह चलने लगा तो एक बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली उसके गुप्त अंग और दाहने पट पर लगी। तब सिमरण ने बताया था कि उसकी छह सात माह पहले सेक्टर-17 निवासी मनीष मेहरा से लड़ाई हुई थी। उसे शक है कि उसी ने उस पर गोली चलवाई है । पुलिस ने 24 अगस्त 2020 को शिकायत पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया था। अब आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उससे गोली खुद चली थी। आरोपियों को फंसाने के लिए उसने यह साजिश रची थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें