यमुना नगर। पांच साल पहले साढ़े छह ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी चांद मोहम्मद को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 30 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
19 जनवरी 2018 को पुलिस हमीदा हेड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शिवनगर फर्क पुर निवासी चांद मोहम्मद को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से साढ़े छह ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपी चांद मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है।