यमुनानगर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश नेहा नोहरिया की अदालत ने महिला से छेड़छाड़ करने के दोषी उसके पड़ोसी विक्की को एक साल पांच माह की सजा सुनाई है। दोषी पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बुड़िया थाना एरिया के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 30 सितंबर 2020 को वह गांव में ही गोबर डालने के लिए गई थी। वहां पर गांव का ही विक्की आ गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। उसने शोर मचाया तो अन्य लोग वहां पर आए और आरोपी वहां से फरार हो गया था। इस शिकायत पर पुलिस ने विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। तब से मामला अदालत में चल रहा था।