यमुनानगर। कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मुलाना अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को कोरोना के 123 नए केस मिले हैं, जबकि 136 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 9034 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 8253 स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 612 एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें से 506 संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 29 एक्टिव केस के मरीज दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 77 संक्रमित जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 517 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,45,814 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 2,34,581 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि 1577 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
जानकारी के अनुसार, मुगलवाली गांव निवासी कोरोना संक्रमित 54 वर्षीय अधेड़ की मौत मुलाना मेडिकल कॉलेज में हो गई है। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वहीं पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को व्यक्ति की मौत हो गई। निगम कर्मचारियों ने सरकारी गाइडलाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया। उधर सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि लोगों को सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है। साथ ही संपर्क हिस्ट्री को खंगाल कर सैंपल लिए जा रहे हैं।
इन जगहों पर आए पॉजिटिव केस
ओबीसी बैंक गांव कलानौर, कृष्णा कॉलोनी से चार केस, गांव बकाना, शिवपुरी बी, यमुनागली, शुगर मिल कॉलोनी, सेक्टर-17 जगाधरी से 15 केस, कुलदीप नगर, बुडिया चुंगी, सरोजनी कॉलोनी से चार केस, चांदपुर, जम्मू कॉलोनी, गांव तेलीमाजरा, कालिंदी कॉलोनी से दो केस, मॉडल टाउन से सात केस, मधु कॉलोनी से दो केस, विष्णु नगर से तीन केस, इंद्रा कॉलोनी, त्यागी गार्डन, शर्मा गार्डन, भाटिया नगर, गांव रपौली, थर्मल कॉलोनी, न्यू जैन नगर, करीपला आश्रम, करन विहार, ऊंचा चंदना, पुराना हमीदा से तीन केस, बाबा कॉलोनी, रुपनगर कॉलोनी, गांव भम्भौली से दो केस, जवाहर नगर, गांव मुगलवाली, गांव मछरौली, चंदन कॉलोनी, लालद्वारा, गांव टोपरा कलां, शिव शंकर नगर से दो केस, चोपड़ा गार्डन, डीएवी स्कूल, गांव रामपुर खादर, लाजपत नगर, संजय विहार, भारत कॉलोनी, गांव खारवन, गांव जुड्डा जटान, गांव मुस्ताफाबाद, गांव नगली से दो केस, गांव बिलासपुर से चार केस, गांव ब्राह्मण खेड़ा, गांव रामगढ़ माजरा, गांव स्यालवा, गांव गोलनी से दो केस, गांव गुदियाना से दो केस, गांव फतेहपुर, गांव गढ़ी गोसाई, गांव मुस्ताफाबाद से दो केस, र्कीति नगर, स्कूल लाइन जगाधरी, गांव छछरौली, गांव ईस्माईलपुर, गांव किशनपुरा खिजराबाद, गांव खारवन, गांव रादौर, नजदीक लक्ष्मी सिनेमा से चार केस, भाटिया नगर, रेलवे वर्कशॉप, खेड़ा मोहल्ला, जगाधरी, मॉडल कालोनी, गढ़ी बंजारा, गांव सढौरा, सरोजनी कॉलोनी, गांव हैबतपुर, इंडस्ट्री एरिया, धीमान लाइन जगाधरी, कमल नगर, सावनपुरी का रहने वाला है।