फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दोस्ती कर युवक ने ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मैटिमोरियल साइट पर युवती से दोस्ती की युवक ने एक लाख रुपये ठग लिए। रुपये मिलने के बाद युवक ने बात करना बंद कर दिया। जब युवती ने उससे मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, तो उसका नंबर बंद मिला। इस दौरान उसे पता चला कि युवक ने उसे जो भी अपनी जानकारी दी थी, वह झूठी है। जिसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आटीआई क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के लिए एक मैटिमोरियल साइट पर उसने अपनी डिटेल अपलोड की थी। इस दौरान साइट पर उसकी मुलाकात उनके समुदाय के एक युवक से हुई। एक दूसरे को पसंद करने के बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। धीरे धीरे उनकी दोस्ती आगे बढ़ी। इस दौरान युवक ने बिजनेस में अचानक कुछ रुपये की जरूरत की बात कही। जिस पर युवती ने युवक को बैंक के माध्यम से रुपये दे दिए। युवक ने तीन दिन युवती से रुपये मांगे और युवती ने करीब उसे एक लाख रुपये दे दिए। रुपये मिलने के बाद युवक ने युवती से बात करना बंद कर दिया। उसे साइट व अन्य सोशल मीडिया साइट पर उसे ब्लॉक कर दिया। जब उसने युवक के नंबर पर कॉल किया तो नंबर स्विच ऑफ मिला। अन्य जरियों से संपर्क करना चाह, तो पता चला कि युवक की सारी डिटेल फर्जी थी। जिस पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी युवक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें