गांव खेड़ी लक्खा सिंह के पास रात को दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल की बहन की शिकायत पर दूसरे बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। गांव गनौली निवासी सविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे उसका जयसिंह का माजरा निवासी भाई राजेश कुमार बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक चालक ने उसके भाई को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई राजेश घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर बाइक चालक रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है।