फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेड़ से बाइक टकराने पर व्यक्ति की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छप्पर एरिया में गांव भंभौल के पास तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें 35 वर्षीय मनीष पासवान की मौत हो गई। जबकि उसका भाई पवन व साला आकाश घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। कृष्णा काॅलोनी निवासी आकाश कमार ने बताया कि वह सिटी माल में साफ सफाई का कार्य करता है। वह तीन माह से अपने चाचा अजय के साथ रह रहा है। उसकी बहन सुमन व जीजा मनीष पासवान गांव भंभौली में नरेंद्र सिंह के पोल्ट्री फार्म पर कार्य करता था। वह यही पर बने कमरे में रहते थे। शाम को वह और उसके जीजा का भाई पवन भी गांव भंभौली में पोल्ट्री फार्म पर आए हुए थे। यहां से मनीष ने उन्हें अपने साथ भंभौली अड्डा पर लेकर गया। जहां पर तीनों ने शराब पी। इसके बाद वापस चल दिए। इसी दौरान गांव भंभौल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में मनीष की मौत हो गई। जबकि वह दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें