फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का एक मरीज मिला, तो एक हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अब कुल छह सक्रिय केस रह गए हैं। सोमवार को जिले में कोरोना का एक केस मिला है। जबकि एक ने कोरोना को मात दे दी है। ये जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब जिले का रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत हो गया है। जबकि डबलिग रेट 278 दिन है। जिले की कुल आबादी में से 30.42 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24615 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि 24203 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
डीसी ने बताया कि सोमवार को एक ही मरीज मिला और एक स्वस्थ हुआ है। अब जिले में कुछ छह सक्रिय केस हैं। जिसमें से तीन को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना के छह सक्रिय मरीज हैं जिनमें तीन जिले के अस्पतालों में भर्ती हैं। अभी तक कुल 365712 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 337500 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1037 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें