यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। युवक ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी की पहचान गांव टिब्बी अराइया निवासी जयकुमार उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और खेतों से चोरी की गई बिजली की मोटर बरामद की है। इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर ताजेवाला मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी। जांच के दौरान आरोपी चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने दो अप्रैल को गांव डाकवाला से बाइक चोरी करने तथा 17 मई की रात अपने एक साथी के साथ गांव बक्करवाला के खेतों से मोटर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस आरोपी के वांछित साथी की तलाश कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
-