फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने प्रतिबंधित 680 कैप्सूल के साथ आजाद नगर निवासी गोपाल उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कन्हैया साहिब चौक से एक युवक प्रतिबंधित दवाइयां लेकर निकलेगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक जसवंत सिंह, सतीश, एएसआई बीरबल, राजिंद्र, योगेश, संदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अभिषेक वालिया को बुलाया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित 680 कैप्सूल बरामद हुए। ड्रग कंट्रोलर रितु मैहला ने पकड़े गए कैप्सूलों की जांच की तो सामने आया कि वह कैप्सूल प्रतिबंधित हैं। जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी न ही कोई इस बारे कागजात दिखा पाया। पूछताछ में जिसकी पहचान आजाद नगर निवासी गोपाल के नाम से हुई। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी की बाइक भी कब्जे में ली गई है। आरोपी पर पहले भी इसी प्रकार का 2022 में एक मामला दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें