फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बैंक में चोरी के प्रयास में एक काबू, दो भागे

Mon, 12 Jan 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर की वीआईपी कॉलोनी स्थित यूनियन बैंक में शनिवार की रात को चोरी करने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता ने चोरों को नाकाम कर दिया। घटना लगभग रात साढ़े 10 बजे सामने आई, जब कॉलोनीवासियों ने बैंक की दीवार तोड़ने की आवाज सुनी।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ने अपनी छत से देखा तो बैंक की छत पर एक युवक दिखाई दिया। सूचना मिलने के तुरंत बाद कॉलोनीवासियों ने आपस में संपर्क कर बैंक के चारों ओर घेरा डाल दिया। इसी दौरान रवि नामक युवक को पकड़ लिया गया, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़ा गया युवक पीर माडी कॉलोनी का निवासी बताया गया।
विज्ञापन

पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान चोरी के प्रयास में इस्तेमाल लकड़ी की सीढ़ी, छैनी और हथोड़ा भी बरामद हुए। पूर्व पंच धर्मवीर दारसी, तरुण अरोड़ा, कर्ण चानना, महेश अरोड़ा और शमशेर सिंह ने बताया कि लोगों की सतर्कता ने चोरी को असफल बनाया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी अज्ञात लोगों ने यूनियन बैंक और उसके साथ लगे यूको बैंक में चोरी का प्रयास किया था, जिसे तब भी स्थानीय लोगों की मुस्तैदी ने विफल कर दिया था। थाना रादौर प्रभारी आनंद प्रकाश गिल ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान उसके साथ चोरी की वारदात में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें