फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्विनसिटी में होंगे डेढ़ करोड़ रुपये विकास कार्य

Fri, 02 Aug 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने 149.88 लाख से अधिक के विकास कार्यों के निविदा जारी है। निविदा आवंटित होते ही शहर के कई वार्डाेंं में अनेक विकास कार्य होंगे।
विकास कार्यों के होने से विभिन्न वार्डों के हजारों लोगों को लाभ होगा। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्याें के टेंडर जारी किए गए है। इस राशि से वार्ड 19 के पीर माजरा गांव में 15.86 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का विस्तार किया जाएगा। वार्ड 19 के मंडेबरी गांव में 9.89 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का विस्तार होगा। 38.52 लाख की लागत से वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में दो शेड का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर नौ की शास्त्री कॉलोनी में बनाए गए सामुदायिक केंद्र की मरम्मत पर 1.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड 11 के गधौली रोड से मंदीप कंडेला की जमीन तक 46.68 लाख रुपये की लागत से सड़क व रिटेनिंग वाल का निर्माण किया जाएगा। 16.71 लाख की लागत से वार्ड नंबर 16 की विभिन्न कॉलोनियों में मरम्मत कार्य होंगे। वार्ड 18 के फर्कपुर गांव में 10.60 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा कराया जाएगा। वार्ड 18 के जामपुर मंडेबर गांव के सामुदायिक केंद्र का 10.25 लाख की लागत से विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें