फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रमोद सुसाइड केस में एक आरोपी गिरफ्तार, फैक्टरी मालकिन समेत छह फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिक्योरिटी गार्ड परवालों निवासी प्रमोद कुमार की आत्महत्या के मामले में बूड़िया पुलिस ने एक आरोपी औरंगाबाद निवासी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसी फैक्टरी में कर्मी है, जिसमें प्रमोद सिक्योरिटी गार्ड था। सन्नी भी उन्हीं आरोपियों में शामिल है, जिन्होंने प्रमोद के साथ मारपीट की थी। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में फैक्टरी मालकिन, मैनेजर सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

बूड़िया थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि परवालों निवासी प्रमोद की आत्महत्या के मामले का एक आरोपी फतेहपुर पुल के पास घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान औरंगाबाद निवासी सन्नी के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि गांव परवालो निवासी प्रमोद कुमार गांव में ही बिगा प्लाईवुड फैक्टरी में एक साल से सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। 26 सितंबर की रात को प्रमोद ने फैक्टरी के अंदर शराब पीते हुए विक्की, शौकीन, सन्नी व रिंपी ने वीडियो बनाई थी। मृतक के भाई ने बताया कि अगले दिन उसके भाई प्रमोद पर पर्स चाेरी करने का झूठा आरोप लगा दिया। वीरवार की शाम पांच बजे उसे फोन कर फैक्टरी में बुलाया गया था। यहां पर विक्की, शौकीन, सन्नी, रिंपी, फैक्टरी मैनेजर व फैक्टरी मालकिन परविंद्र लुथरा व उसके बेटे ने अपने दफ्तर में बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी। उसका फोन छीन लिया था। इस बात से ही वह आहत था। जिससे उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह अपने घर के गेट पर गिर गया था। उसकी पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था। उसकी जेब से एक डायरी में सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला था। बूड़िया थाना पुलिस ने मृतक के भाई विक्रम की शिकायत सात आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मामले में गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने रोष भी जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें