साढौरा। एक युवक जैन स्कूल के पास रहने वाली एक बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने कान की सोने की बाली छीनकर भाग गया । पुलिस को महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आशा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मार्च को वह घर से बाजार में सामान लेने के लिए गई थीं। सामान खरीदने के बाद जब वह करीब 3:50 बजे वापस घर लौट रही थीं। इस दाैरान चुंहीमार मोहल्ला के पास एक युवक ने उन्हें रोककर किसी व्यक्ति के घर का पता पूछा। रास्ता बताने के दौरान युवक ने अचानक उनके कान से सोने की बाली झपट ली और मौके से भाग गया। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। संवाद