फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेड़ पर गमछे से लटका मिला बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर थाना क्षेत्र की न्यू शिवनगर काॅलोनी निवासी बुजुर्ग कर्ण सिंह का शव घर के पास ही पेड़ पर लटका मिला। उसने अपने गमछे से फंदा लगाया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि 62 वर्षीय कर्ण सिंह मजदूरी करता था। उसके पास एक ही बेटा अमित है जो शादीशुदा है। कर्ण सिंह रोज की तरह सुबह मजदूरी करने के लिए घर से गया था। दोपहर को घर पर खाना खाने के लिए आया था। खाना खाने के बाद वह बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद उसका शव घर के पास ही एक खाली प्लाट में पेड़ पर लटका मिला। खुद के परने से उसने फंदा लगाया हुआ था। मृतक के बेटे अमित से भी बात की गई, लेकिन वह भी पिता के आत्महत्या की वजह नहीं बता सका। परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी की बात भी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें