फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल चलाते बिजली की तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। वह ट्यूबवेल पर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट से वह बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव ऊंचा चंदना निवासी निवासी सोहन लाल सैनी ने बताया कि उसका 60 वर्षीय भाई मोहन लाल खेत पर काम के लिए गया था। इस दौरान वह ट्यूबवेल के कमरे में चला गया। जब उसने ट्यूबवेल चलाना चाह तो वह लगी बिजली की तार उसके शरीर से छू गई। करंट लगने वह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। परिजनों ने पुुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना छप्पर प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें