फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पराली प्रबंधन की प्रभावी निगरानी करें अधिकारी ः डीसी

Mon, 06 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीसी पार्थ गुप्ता। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सुप्रीमकोर्ट व राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशानुसार सरकार पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त है। बावजूद इसके कुछेक जगहों पर पराली जलाने के मामले भी सामने आ चुके हैं। वहीं डीसी पार्थ गुप्ता ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि वे पराली न जलाएं। अगर कहीं पर पराली जलाने संबंधित सूचना आती है तो पराली जलाने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिला में पराली जलाने से संबंधित कोई घटना सामने नहीं आनी चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही सहन नहीं की जाएगी तथा कोताही व लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी कोई किसान पराली जलाता है तो उसे ऐसा करने से रोकें और उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत कराए। यदि कोई खेत में पराली जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना सहित एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें