फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यालयों में मूल सुविधाएं और व्यवस्थाएं दुरुस्त करें अधिकारी

Tue, 16 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अतिरिक्त निदे​शिका की बैठक में उप​स्थित अ​धिकारी व कलस्टर प्रभारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक ऋचा राठी (एचसीएस) सोमवार को यमुनानगर पहुंचीं। यहां उन्होंने विद्यालयों में मूल सुविधाओं को लेकर सभी जिला अधिकारियों व प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छुट्टियों के दौरान स्कूलों में करवाए कार्यों की समीक्षा की।
बैठक सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला अधिकारियों, प्राचार्यों की बैठक ली। यहां उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और उनकी पढ़ाई व सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने निजी स्कूलों की व्यवस्थाओं की भी नियमित जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा विभाग के सभी जिला एवं खंड अधिकारी, बीआरसी तथा प्राचार्य शामिल हुए। बैठक के दौरान अतिरिक्त निदेशक ने मिड-डे-मील, डिजिटल उपकरण और उनकी कार्यप्रणाली, शिक्षकों को उपकरण संचालन का प्रशिक्षण, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, जर्जर भवनों, चारदीवारी, स्कूल प्रबंधन समितियों तथा शौचालयों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। साथ ही स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
अतिरिक्त निदेशक ऋचा राठी ने राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा, जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा, प्राचार्य शिव कुमार धीमान, जगाधरी खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता रानी, सर्वाेदय गोयल, नरेश, अशोक धीमान, धर्म सिंह राठी सहित सभी कल्स्टर प्रभारी, सभी एबीआरसी व बीआरपी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त निदेशिका की बैठक में उपस्थित अधिकारी व कलस्टर प्रभारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें