फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनता के कार्यों में कोताही न बरतें अधिकारी ः कंवरपाल

Tue, 16 Jan 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने सोमवार को जगाधरी स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाया। यमुनानगर के अलावा अन्य जिलों से भी लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। मंत्री ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता के कार्यों में कोताही न बरते। समस्याओं व शिकायतों पर संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करें।
मंत्री कंवरपाल ने लोगों को सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को मूल सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सभी जिलों, कस्बों का समान रूप से विकास किया जा रहा है।सरकार ने लोगों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, जिसका लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर लोगों ने अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। अब लोगों को योजनाओं व अपने काम के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। लोगों को घर बैठे ही ऑनलाइन सभी याेजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के लिए जनसंवाद यात्रा शुरू की है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुढ़ापा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, स्वामित्व योजना, उज्जवला योजना सहित तमाम सुविधाएं लोगों के पास सरकार लेकर जा रही है। जिससे उनका जीवन सुगम हुआ है। इस दौरान जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजयुमो उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, आईटी सेल जगाधरी अध्यक्ष पीयूष गोगियान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी आदि उपस्थित रहे।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें