फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधिकारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की पटरी से खनन सामग्री भर कर ला रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक द्वारा कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा ने बताया कि 12 मई को लगभग पांच बजे जेई अभिषेक व रोहित के साथ ड्यूटी पर थे। जब दोनों जेई आरडी 2758 के समीप हाइडल पटरी के साथ गश्त कर रहे थे, तो एक ट्रैक्टर ट्राली पत्थरों से भरा आता दिखाई दिया। दोनों ने जब उस ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर कागजात दिखाने को कहा तो उसने ट्रैक्टर भगाने की कोशिश की। इस दौरान जेई रोहित पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। बाइक से उसका पीछा करने की कोशिश की गई। तो उसने पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली जैक उठाकर गिरा दिया। इस बारे में थाना प्रभारी राकेश राणा ने कहा कि एसडीओ सिंचाई विभाग नवीन रंगा की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें