विश्वकर्मा मंदिर में हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु। आयोजक
यमुनानगर। विश्वकर्मा सभा की ओर से मंगलवार को सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य रामपाल आर्य ने हवन से किया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सुखपाल आर्य ने भजनों के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा का गुणगान किया। कार्यक्रम में इस्जैक के सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार धीमान मुख्य यजमान रहे। मुख्यातिथि उद्योगपति विक्रम धीमान और विशिष्ट अतिथि के रूप में कारोबारी बलदेव सिंह धीमान रहे। भंडारे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उपप्रधान कमलेश धीमान, महासचिव राम रल धीमान, संयुक्त सचिव लखन धीमान, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार धीमान, राम कुमार धीमान और विजय कुमार धीमान मौजूद रहे। संवाद