आर्य समाज मंदिर में हवन करते लोग। आयोजक
प्रतापनगर। अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर की ओर से हवन किया गया। कमलजीत पाल प्रताप नगर सपरिवार मुख्य यजमान रहे। वहीं कल्याण सिंह धीमान, रामकुमार वालिया, राजेश सिक्का, अनिल सिक्का, रमेश चंद्र वर्मा, महिपाल सिंह रुहेला, कमला वर्मा, पवन कुमारी, सुषमा कश्यप विशिष्ट अतिथि रहे। सभी ने हवन में आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की। हवन ममता और गुरप्रीत वालिया ने यज्ञ ब्रह्मा के रूप में मंत्र उच्चारण से करवाया। वहीं जबलपुर में क्रूज दुर्घटना में जीवन गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। पवन कुमार गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। संवाद