विश्वकर्मा मंदिर में हवन के दौरान मौजूद श्रद्धालु। आयोजक
रादौर। शहर में मंगलवार को विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। अनाज मंडी के पास स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा सभा की ओर से हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। सभा के प्रधान संजीव धीमान, प्रेमपाल धीमान और पुजारी अवध बिहारी पांडे और स्थानीय लोगों ने हवन में आहुतियां डालकर विश्व शांति और आपसी भाईचारे की कामना की। सभा के प्रधान धीमान ने कहा कि मिस्त्री समाज के लोग भगवान विश्वकर्मा को अपना इष्ट देव मानकर पूजते हैं। इस मौके पर कृष्ण धीमान बकाना, बलदेव धीमान बापौली, सरवन धीमान खुर्दी, अर्जुन सिंह पांचाल, जसबीर धीमान, प्रवीन धीमान सढूरा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद