जगाधरी। महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उल्लास-2025 के नाम से प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान निदेशक डॉ. नरिंद्र राणा, प्रवीन गोयल, डॉ. अश्विनी गोयल व पवन गर्ग ने बीबीए, बीसीए, एमबीए व एमसीए विद्यार्थियों को उनके माता-पिता की उपस्थिति में विभिन्न कंपनियों से मिले ऑफर लेटर भेंट किए।
कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष प्रवीन गोयल, महासचिव डॉ. अश्विनी गोयल व वित्त सचिव पवन गर्ग व महाराजा अग्रसेन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. करुणा ने भी शिरकत की। निदेशक डॉ. नरिंद्र राणा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। कंप्यूटर विभाग की प्रमुख डॉ. मीनाक्षी गुप्ता व मैनेजमेंट विभाग की प्रमुख अनीशा छाबड़ा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं
-