फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पर्यवेक्षकों ने पखरीं विधानसभा चुनाव की तैयारी

Sun, 15 Sep 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य व पुलिस पर्यवेक्षकों ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने पर्यवेक्षकों को चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश पीयूष गुप्ता ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मनोज कुमार ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एफएसटी, एसएसटी आदि टीमें लगातार पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है व आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की गई है। साढौरा व जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक अजय यादव (आईएएस) ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव तैयारी से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को भी गंभीरता से लें ताकि चुनाव से जुड़ी तैयारी में किसी स्तर पर कमी ना रहे। जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव करवाएं। यमुनानगर व रादौर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक माधवी लता (आईएएस) ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में सभी अधिकारी अच्छा कार्य कर निष्पक्ष चुनाव कराएं। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर के सुनील कुमार मीणा(आईपीएस) ने कहा कि पुलिस फोर्स सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न करवाएं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

बैठक में यमुनानगर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी आयुष सिन्हा, जगाधरी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगाधरी सोनू राम, सढौरा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, रादौर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रादौर जय प्रकाश, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश पीयूष गुप्ता, नायब तहसीलदार चुनाव गुलशन शर्मा सहित चारों विधानसभा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व चुनाव से संबंधित विभिन्न कमेटियों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें