फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र पोस्ट

Mon, 29 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेत्री दीक्षा की शिकायत पर शहर जगाधरी थाना पुलिस ने जोहड़ीपुरा मुहल्ला निवासी नितिन कांबोज पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। शिकायत में दीक्षा ने बताया कि वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे बाजार, जगाधरी में बैठी थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट देखी, जिसमें भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं के लिए आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। जांच करने पर पता चला कि यह पोस्ट नितिन कांबोज ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें