संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। घर में सफाई का काम करने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर उसे कमरे में खींचकर गलत काम करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोगों के घरों में साफ सफाई करने का कार्य करती है। वह विष्णु गार्डन में मकान में काम कर रही थी। तभी वहां अमरजीत सिंह आया। आरोपी ने आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे हाथ पकड़ कर कमरे में खींच लिया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की।