फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो घंटे हड़ताल पर रहा नर्सिंग कैडर, सिविल सर्जन पर धक्के देने का आरोप

Fri, 26 Jul 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नर्सिंग कैडर की लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले वीरवार को नर्सिंग ऑफिसर ने सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल रखी। जब नर्सिंग ऑफिसर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही तो नर्सिंग ऑफिसर व सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह के बीच नोकझाेंक भी हो गई।
आरोप लगाया कि सिविल सर्जन ने प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग ऑफिसर को धक्के दिए और वहां से बाहर जाने को कहा। इसके विरोध में नर्सिंग ऑफिसर ने सिविल सर्जन के खिलाफ ही नारेबाजी कर दी। पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया तो नर्सिंग ऑफिसर ने कहा कि किसी को भी उन्हें धक्के मारने का अधिकार नहीं है। नर्सिंग ऑफिसर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिये स्टेट कार्यकारिणी को भेजा है। इसके बाद राज्य स्तर के नेताओं ने भी उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की जिला प्रधान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर निशा जंग,कमलेश, अर्चना, रोहिना ने कहा कि उनकी मांगें काफी समय से लंबित चली आ रही हैं, लेकिन हरियाणा स्वास्थ्य विभाग इसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। अगर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो राज्य कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। मांगें पूरी न होने पर ही राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर आज दो घंटे की हड़ताल रखी गई।
वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन सिविल सर्जन कार्यालय पर कर रही थी। तभी वहां पर सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह व पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला, रामपुरा पुलिस चौकी निर्मल सिंह पहुंचे। सिविल सर्जन व पुलिस उन्हें बाहर जाने को कहने लगी। वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे। तभी सिविल सर्जन ने एक नर्सिंग ऑफिसर को धक्के देकर वहां से जाने को कहा। इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर नीलम, परमजीत, किरण, रूबेका, ज्योति, संगीता, कमलेश, पुष्पा, प्रियंका समेत अन्य मौजूद रहे।
ये हैं मुख्य मांगें
केंद्र की तर्ज पर नर्सिंग भत्ता 7200 रुपये दिया जाए। केंद्र के समान ग्रुप सी से ग्रुप बी में करने का प्रावधान किया जाए। नर्सिंग डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर के पदों को पदोन्नति हुए नर्सिंग ऑफिसर से ही भरा जाए।
विज्ञापन

किसी से धक्कामुक्की नहीं की : सिविल सर्जन
इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि सरकार के आदेश हैं कि हड़ताल के दौरान कोई भी कर्मचारी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन नहीं करेगा। किसी को धक्का नहीं दिया गया। केवल वहां से जाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें