फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में नर्स से दुष्कर्म, मोबाइल चोरी का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी के एक नर्सिग होम में तैनात नर्स से मरीज के तीमारदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना रात की ड्यूटी के दौरान की है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी के एक नर्सिंग होम में नर्स है। जनवरी माह में उनके यहां पर हुडा सेक्टर-17 से एक मरीज दाखिल था। उसके पास अभिषेक नाम का युवक भी आता था। मरीज के इलाज के दौरान आरोपी युवक ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। जिस पर वह रात को ड्यूटी पर थी। तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसे जबरन एक कमरे में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी उसका मोबाइल भी चोरी कर ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
थाना छप्पर एरिया के गांव में महिला से दुष्कर्म के आरोपी भादू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि रात करीब साढ़े 11 बजे बाथरूम के लिए गई थी। तभी उसे भादू ने पकड़ लिया। उसका मुंह दबा लिया और कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच महिला के पति की आंख खुल गई। जब उसने भादू को पकड़ने की कोशिश की, तो वह मारपीट करने लगा और महिला के पति के हाथ पर काटकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें