संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त से मिला। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई।
ज्ञापन में प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार संधाला, जिला अध्यक्ष सुखबीर डमौली, रादौर तहसील प्रधान नायब सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल, रादौर उप प्रधान बलराम, अरुण नंबरदार, रोशनलाल, मकसूद व अन्य ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा एक फैसले में कहा गया है कि कुछ नंबरदार दस्तावेज को सत्यापित करने या शिनाख्त करने की एवज में सुविधा शुल्क लेते हैं। यह गैर कानूनी और घृणित कार्य है, जोकि नंबरदार को नहीं करना चाहिए।
इस तरह के मामले सामने आने से नंबरदारों की भावनाएं आहत हुई हैं। नंबरदार पद की गरिमा घटी है, क्योंकि नंबरदार प्रशासन व सरकार के बीच सेतु का काम करता है। नंबरदार एक ईमानदार व साफ छवि का इंसान होता है। उससे समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा लेते हैं। सदैव सच्चाई का पालन करते हुए कर्तव्य पालन करता है।
जब कभी किसी सेवा के लिए चाहे वह रजिस्ट्री में शिनाख्त हो, चाहे इंतकाल में वारसान की तस्दीक हो उसे निस्वार्थ भावना से करता है। समय-समय पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाते हैं। गांव में होने वाले झगड़े या मनमुटाव को आपस में बैठकर दूर करने में सहयोग करते हैं। कानून के दायरे में रहकर आपसी भाईचारा व सद्भावना बनाए रखने में सहयोग करता है। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि सड़क के गड्ढों को भरने का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। सड़क निर्माण के बाद साइडों में इंटरलाकिंग टाइलें लगवाई जाएंगी।