फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नंबरदारों ने उठाई समस्याएं हल करने की उठाई मांग

Mon, 06 Mar 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नंबरदार एसोसिएशन की ओर से रविवार को शहर की कांबोज धर्मशाला में कार्यक्रम का जिला प्रधान सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। शिवकुमार संधाला की देखरेख में आयोजित किए गए कार्यक्रम में समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से निराकर कराने की मांग की। इसके साथ नंबरदारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया।
कार्यक्रम में नंबरदार एसोसिएशन कैथल के प्रधान नफे सिंह साकरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। नफे सिंह ने सरकार से मांग की है कि सरकार नंबरदारों की मांगों व समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करे। सरकार नए नंबरदार बनवाए। वहीं सरबरा नम्बरदार बनाये जाये। सरकार 75 वर्ष की मेडिकल योजना को बंद करे। नंबरदार सरकार व जनता के बीच सेतु का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार नंबरदारों के पदों को खत्म कर जनता व सरकार के बीच के सेतु को ढहना चाहती है। नंबरदार राजेश रादौरी ने बताया कि होली का त्योहार हिंदू धर्म की परम्परा रही है। इस अवसर पर छछरौली प्रधान रणबीर सिंह, जगाधरी प्रधान जयप्रकाश, गुलजार सिंह, शिवकुमार संधाला, बलराम कश्यप, धर्म सिंह, शेर सिंह, जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे। सुखबीर, नैब सिंह, सुलेखचंद, रणबीर सिंह, विनोद कुमार, तेजपाल, देवीचंद, राजेंद्र कुमार, कश्मीरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें