जगाधरी।
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ऑनलाइन बाल प्रतियोगिताएं करवाई जा रहीं हैं। इसमें विद्यार्थी घर बैठे हिस्सा ले पाएंगे। डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद प्रधान मुकुल कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं मई से 15 मई तक चलेंगी। इन सब प्रतियोगिताओं के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सभी स्कूलों के संचालक, प्रधानचार्यों द्वारा बच्चों के माता-पिता को पत्र से दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बच्चों की दो मिनट की वीडियो बनाकर दिए गए नंबर पर भेजनी होगी। इसमें तीन आयु वर्ग की श्रेणियां बनाई गई हैं। डीसी ने बताया कि तीन से पांच वर्ष के बच्चे गायन के लिए 7988437122 नंबर पर और 6 से 10 वर्ष के बच्चों की गायन प्रतियोगिता के लिए 9896722793 नंबर जारी किए गए हैं। जबकि 11 से 14 वर्ष के विद्यार्थियों को 972981228 नम्बर पर अपनी वीडियो भेजनी होगी। उन्होंने बताया कि इन सभी नम्बरों की जानकारी शिक्षा विभाग के माध्यम से लोगों को पहले ही भेजी जा चुकी है। यह वीडियो गायन के लिए नंबरों पर जिला बाल कल्याण परिषद में प्राप्त होगी। जिन्हें कंप्यूटर में अपलोड कर लिया जाएगा और उसके आंकलन के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों करेंगे। उन्हें इनाम में नगद इनाम उनके बैंक खातों में दिया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि आठ मई को गायन, नौ मई को डांस, दस मई को भाषण, कविता, निबंध लेखन, 11 मई को कहानी, 12 मई को घर में उपलब्ध अनावश्यक समान से कलाकृतियां, 13 मई को मिमिक्री, 14 मई को बेकार व अनावश्यक कागज से कलाकृतियां, 15 मई को फैंसी ड्रेस की बाल प्रतियोगिताएं होंगी। जो व्यक्ति फेसबुक को चलाता है वह इन प्रतियोगिताओं का विवरण जिला बाल कल्याण परिषद यमुनानगर के फेसबुक पेज तथा जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह के फेसबुक पर से भी देख सकते हैं।