फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल नर्सरियों की संख्या 18 से बढ़कर होगी 57

Mon, 25 Mar 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में निजी व सरकारी संस्थानों में खेल नर्सरियां 18 से बढ़कर 57 होने की संभावना है। क्योंकि इतने आवेदन खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को ऑनलाइन मिले हैं। इस पर विभाग के जिला अधिकारियों ने स्क्रूटनी के साथ संस्थानों में फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसमें पता लगाया जाएगा कि आवेदन करने वाले संस्थानों में कितने खेल नर्सरियां शुरू करने के नियमों पर खरे हैं। इसकी जांच रिपोर्ट भेजने पर निदेशालय से जितनी नर्सरियां शुरू करने की मंजूरी मिलती है, उतनी अप्रैल में शुरू कर दी जाएंगी। बता दें कि फरवरी-मार्च में परीक्षाओं के कारण जिले के निजी व सरकारी संस्थानों में चल रही 18 खेल नर्सरियां बंद रखी।
विज्ञापन

अप्रैल में नए सिरे से खेल नर्सरियां शुरू करने को विभाग की ओर से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, जिनमें विभिन्न खेलों की 57 नर्सरियां शुरू करने को संस्थानों से आवेदन आए। हर नर्सरी के लिए ट्रायल के जरिए न्यूनतम 20 व अधिकतम 25 खिलाड़ियों का चयन होगा। यह पूरी प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी करने का लक्ष्य है। चयनित खिलाड़ी आठ से 19 वर्ष के आयु वर्ग के होंगे। नर्सरी में चयनित 8-14 आयु वर्ग वालों को 1500 और 15-19 आयु वर्ग वालों को 2000 रुपये छात्रवृत्ति विभाग की ओर से प्रतिमाह दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि आवेदन करने वाले संस्थानों में खेल नर्सरियां शुरू करने की तय नियम पूरे हैं या नहीं, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। टीम हर संस्थान में जाकर तय नियमों पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे निदेशालय भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने पर संस्थानों में आवेदन मुताबिक अप्रैल में खेल नर्सरियां शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें