अब तीमारदारों को नहीं होगी असुविधा
यमुनानगर और सिविल अस्पताल में जल्द बनेगा रात्रि विश्राम गृह
ग्यारह को शिलान्यास करेंगी केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा
यमुनानगर।
यमुनानगर और जगाधरी सिविल अस्पताल में जल्द ही रात्रि विश्राम गृहों का
निर्माण शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 11 जनवरी को
दोनों अस्पतालों मेें रात्रि विश्राम गृह के निर्माण कार्य का शिलान्यास
करेंगी। इनके बनने से अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को काफी
फायदा होगा।
जगाधरी ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान दर्शन लाल खेड़ा ने बताया
कि दोनों विश्राम गृहों के निर्माण पर 32-32 लाख रुपये की लागत आएगी।
केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की ओर से इसके निर्माण के लिए ग्रांट भेज दी
गई है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को कुमारी सैलजा जगाधरी रेस्ट हाउस में
लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी। यमुनानगर और जगाधरी सिविल अस्पताल में
मरीजों के तीमारदारों के सोने के लिए कोई जगह नहीं है। मजबूरन मरीजों के
तीमारदारों को अस्पताल परिसर या भीतर जमीन पर सोना पड़ता है। दोनों सिविल
अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने की कई
वारदात हो चुकी है। ऐसे में रात के समय अस्पताल परिसर में सोने वाले
मरीजाें के तीमारदार सुरक्षित नहीं होते हैं।