फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब काउंटर पर भीड़ होगी कम, एप से टिकट लेने पर मिलेगी किराये में छूट

Fri, 09 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर टिकट लेते यात्री। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने रेलवन एप लॉन्च किया है। वहीं, अब इसे प्रमोट करने और लोगों को इसका इस्तेमाल करने के लिए शॉपिंग एप की तरह छूट का भी प्रावधान किया है। इसके तहत अब रेल वन एप से टिकट जारी करने पर तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट लोगों को एप का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने के दी जा रही है। वहीं, इसके लिए वाणिज्यिक निरीक्षकों की भी नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन


रेलवे की यह छूट योजना 14 जनवरी से लागू हो जाएगी। शुरुआती तौर पर सात महीने यानी 14 जुलाई तक छूट का प्रावधान किया है। लोगों को रेलवन एप का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस एप के इस्तेमाल से जहां लोगों को टिकट काउंटर पर लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। वहीं, इससे पेपरलेस टिकट को भी बढ़ावा मिलेगा, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतरीन प्रयास होगा। रेलवे ने इस एप के इस्तेमाल पर छूट सात महीने के लिए दी है। चूंकि इन सात महीनों पर स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। एक तरह विद्यार्थियों की परीक्षाएं खत्म हो जाती हैं और फिर ग्रीष्मकालीन अवकाश होते हैं।

इन दिनों लोग घूमने फिरने व बाहर जाने की योजना बनाते हैं। इससे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है। अकसर काउंटर पर टिकट के लिए मारामारी देखने को मिलती है। यात्रियों को लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है और इससे अव्यवस्था बनती है। वहीं, कई बार तो भीड़ के कारण टिकट लेने में समय लग जाता है और ट्रेन तक छूट जाती है। इस एप से ऐसी सभी संभावनाओं पर अंकुश लगाने का रेलवे का प्रयास है।
विज्ञापन

बता दें कि यमुनानगर औद्योगिक नगरी है और यहां पर विभिन्न राज्यों के करीब तीन लाख लोग काम करते हैं। इसके अलावा जिले के व्यापारी भी सामान की खरीद व बिक्री के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब व अन्य राज्यों में जाते हैं। ऐसे में यमुनानगर जगाधरी से प्रतिदिन करीब 7,500 लोग सफर करते हैं। सबसे ज्यादा सुबह व शाम को स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर काफी भीड़ रहती है। इस एप से लोग अनारक्षित और आरक्षित दोनों टिकट बना सकते हैं, जिससे काफी फायदा होगा।

डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा



रेलवे डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए रेल वन एप लॉन्च किया गया है। इस एप का इस्तेमाल करना बेहद आसान है और ऑनलाइन भुगतान से टिकट चंद मिनटों में जारी हो जाएगी। इससे पेपर टिकट के चलन में कमी आएगी और ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी कतार में लगने से मुक्ति मिलेगी। एप के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए अंबाला मंडल के तमाम व्यस्त स्टेशनों पर वाणिज्यिक निरीक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। निरीक्षक स्टेशनों पर लोगों को एप के इस्तेमाल व इसके लाभ के बारे जागरूक करेंगे।

यात्रियों को परेशानी मुक्त, तेज, सुखद अनुभव व डिजिटल टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवन एप लॉन्च की है। 14 जनवरी से इस एप से टिकट जारी करने से तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे नकद लेने-देने के साथ पेपर टिकट के चलन में कमी आएगी। लोगों को काउंटर पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन


एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें