साढौरा (यमुनानगर) अब योग प्राणायाम व योगासन के माध्यम से राधा स्वामी व निरंकारी भवन में रखे गए 200 से ज्यादा प्रवासियों की सेहत को ठीक रखा जाएगा। प्रसाशन द्वारा इसके लिए पतंजलि योग समिति के विशेषज्ञ योग शिक्षकों की मदद ली जा रही है। योग समिति के तहसील सचिव सन्दीप परुथी ने बताया कि उनके योग शिक्षकों ने दोनों भवनों में सुबह 6 बजे से योग करवाने की कमान संभाल ली है। उन्होंने बताया कि इस बारे में दोनों भवनों में जाकर डेरा संचालको को सूचना दे दी गयी है। योग प्राणायम के माध्यम से प्रवासी मजदूरों की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाई जाएगी। उनको शारीरिक व मानसिक रूप से फिट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षक सतपाल शर्मा व सुरेंद्र आर्य तथा खुद उनके द्वारा दोनों भवनों द्वारा योग प्राणायम व सूक्ष्म व्यायाम करवाया जाएगा। सन्दीप परुथी की मुताबिक योग प्राणायाम के निरन्तर अभ्यास से व्यक्ति किसी भी प्रकार की बीमारी व वायरस से बचा जा सकता है।