यमुनानगर। अब मूक व बधिर भी डायल 112 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मूक बधिर लोगों को न्याय दिलाने के लिए अनूठी पहल कर डायल 112 की टीम में तीन स्पेशल सीओ साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट नियुक्त किए हैं। ये विशेषज्ञ शिफ्ट वाइज 24 घंटे डायल 112 पर उपलब्ध रहेंगे। वीडियो कॉल व मैसेजिंग से ऐसे दिव्यांग अपने साथ हुए अपराध की जानकारी दे सकेंगे। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र पंचकूला में वीडियो कॉल और मैसेजिंग एप सुविधा से लैस मूक बधिर लोगों के लिए विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। संवाद